जौनपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ब्लॉक कमेटी गठित

जौनपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ब्लॉक कमेटी गठित

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7
           अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे की उपस्थिति में नवीन ब्लाक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र, ब्लॉक प्रभारी पंकज उपाध्याय, ब्लॉक संरक्षक जनार्दन तिवारी, परशुराम सेना एंव सुमित उपाध्याय को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी नए पदाधिकारियों को अपने कार्य और संगठन के प्रति समर्पित होने की शपथ भी दिलाई गई।
ब्लॉक इकाई के संरक्षक जनार्दन तिवारी ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे आगे ले जाने में हम अपना पूरा सहयोग देंगे। इस प्रकार सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। इसी कड़ी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में ब्लाक महराजगंज अन्तर्गत अमित पाण्डेय को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जिले के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर माल्यार्पण करते हुए मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी पालन करते हुए अपने संगठन के विचारों कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए संगठन को आगे ले जाने में समर्पण भाव के साथ मदद करूंगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला सचिव जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्र, राजन पाण्डेय, राजकमल मिश्रा, राजेंद्र मिश्र, राम पाण्डेय, विनोद मिश्रा, अरविंद तिवारी ने अपने अपने विचार संगठन के प्रति व्यक्त किए।
Previous articleजौनपुर : आज लगेगा हड्डी एवं जोड़ रोग का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 
Next articleजौनपुर : ईद-मिलादुन्नबी पर की गई मदरसे के छात्रों की दस्तारबंदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?