जौनपुर : अमर शहीद जिलाजीत यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सिरकोनी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के बहादुरपूर गांव निवासी अमर शहीद जिलाजीत यादव के दूसरी पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि शहीद जिलाजीत तो आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी शहादत हमेशा के लिए अमर हो गया।वे हमेशा देश के आन बान शान के सम्मान के लिए नौजवानों को प्रेरित किया करते थे हम आप आज आजादी से घूम रहे तो हमारे देश के सैनिकों के बदौलत इस देश में जो शहीद के परिवार को सम्मान मिलना चाहिए वे सरकार नहीं दे पा रही है। अगर शहीदों को सबसे ज्यादा सम्मान किसे ने दिया था तो तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने दिया।


















