जौनपुर : हर घर तिरंगा के तहत दीवानी बार एसोसिएशन मे किया गया तिरंगा वितरित

जौनपुर : हर घर तिरंगा के तहत दीवानी बार एसोसिएशन मे किया गया तिरंगा वितरित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के नेतृत्व मे दीवानी बार एसोसिएशन में तिरंगा वितरण किया। इस दौरान सदर विधायक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि महापुरुषों के शौर्य, त्याग और बलिदान पर देश को गर्व है। उनके ही कुर्बानियों की देन है कि आज हर देशवासी आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के महान विभूतियों का सम्मान कर रही है। लौह पुरुष को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी का निर्माण मोदी सरकार ने कराया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर से जुड़े 5 स्थानों को पंच तीर्थ के तौर पर भाजपा की मोदी सरकार ने विकसित  किया। नेताजी की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा लगवाने का भी काम मोदी सरकार ने ही किया। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। अभियान की गंभीरता को हमें समझना है और इसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। पीएम के अभियान को लेकर पदाधिकारी सजग रहें और बढ़चढ़कर काम करेंगे तो अभियान सफल होगा। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रोहन सिंह, सिद्दार्थ राय भूपेन्द्र पाण्डेय, विनीत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : अमर शहीद जिलाजीत यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Next articleजौनपुर : लायन्स क्लब की बहनों ने बांधी सेना के जवानों को राखी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?