40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला अधेड़ का शव

जौनपुर : आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला अधेड़ का शव

मुंगरा बादशाहपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र गोधुआ गांव में मंगलवार को सुबह रहस्यमय परिस्थिति में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया है। शव की पहचान पन्नालाल (54) रजक पुत्र भग्गन रजक के रूप में हुई। पन्नालाल को 4 बेटे है चारो मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं।
पुलिस के मुताबिक पन्नालाल रजक नशे का आदी था और अपने भतीजों के साथ गांव में ही रहता था। विगत एक माह पूर्व भतीजों की शादी पड़ी थी पन्नालाल ने अपने बेटों से शादी में शामिल होने के लिए कहा लेकिन कोई बेटे विवाह में शामिल नहीं हुए। उसी समय से पन्नालाल कुछ खोया खोया सा रहने लगा था। पुलिस के अनुमान के अनुसार सोमवार की रात भोजन करने के बाद जब सब सो गए होंगे उसी दौरान घर से थोड़ी दूर पर आम के पेड़ के सहारे अपने गले मे फांसी का फंदा लगाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह जब घरवाले उठे तो पन्नालाल घर पर नहीं था। घर से कुछ ही दूर पर आम के पेड़ से लटक रहा था। जिसकी सूचना घर वाले पुलिस को दिए मौके पर पहुंचे मय हमराह थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मौत की वजह की सही जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258409
Total Visitors
792
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This