जौनपुर : एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा- बच्चा स्वस्थ

जौनपुर : एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा- बच्चा स्वस्थ

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के मोहम्दाबाद गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।मोहम्दाबाद गांव की पूजा बिन्द पत्नी अरुण बिन्द गर्भवती थी। गुरुवार की भोर में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन 102 नं. पर काल करके एम्बुलेंस बुलवाया।

इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन हरेंद्र कुमार के साथ चालक महेंद्र प्रताप एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी सोंधी ले जा रहे थे। रास्ते में महिला को साढ़े चार बजे भोर में प्रसव पीड़ा बढ़ने हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी हरेंद्र कुमार ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : सीएमओ ने किया केराकत सीएचसी का औचक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : श्रीकृष्ण बरही पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?