36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : ओज़ोन परत क्षरण पर्यावरण के लिए चिंताजनक- प्रो. बलराम पाणि

जौनपुर : ओज़ोन परत क्षरण पर्यावरण के लिए चिंताजनक- प्रो. बलराम पाणि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में ओज़ोन परत क्षरण एवं इसके प्रभाव पर रविवार को व्याख्यान आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. बलराम पाणि ने कहा कि ओज़ोन परत वातावरण के समताप मंडल में एक महत्वपूर्ण परत है। यह ओज़ोन परत पर्यावरण को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है। विभिन्न हानिकारक रसायन इस परत को क्षति पहुँचा रहे है। मुख्य रूप से क्लोरोफ्लोरो कार्बन, क्लोरीन इस परत का क्षरण कर रहे है। इस रसायनों का मुख्य स्रोत एसी, फ्रिज और अन्य उपकरणों में प्रयोग होने वाले शीतलक की मुख्य भूमिका है।

प्रो. पाणि ने कहा कि बढ़ता तापमान ग्लोबल वार्मिंग बहुत बड़ी चुनौती है, इसके कारण से पर्यावरण शरणार्थी की समस्या पैदा हो रही है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने कहा कि ओज़ोन परत को क्षरण से बचना बहुत आवश्यक है। प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि ओज़ोन परत क्षरण का मानव स्वास्थ्य पर बुरा पड़ रहा है। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रो. देवराज सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन सचिव डॉ नितेश जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीरज अवस्थी ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ आशीष वर्मा, डॉ गिरिधर मिश्र, डॉ पुनीत धवन, दिनेश कुमार वर्मा, डॉ धीरेन्द्र चौधरी, सौरभ कुमार, दीपक मौर्या व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37209717
Total Visitors
864
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This