जौनपुर : कम मतदान वाले बूथ पर आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर : कम मतदान वाले बूथ पर आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देशित किया है कि विगत विधानसभा चुनाव 2017 व लोकसभा चुनाव 2019 में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर विशेष रुप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके तथा किस कारण कम मतदान हुआ इसका कारण ज्ञात करते हुए समस्या दूर कर लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया जाए।

इसके लिए सभी विधानसभा से 25-25 कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित किया गया है। जहां पर चौपाल, चुनावी पाठशाला आयोजित कर बीएलओ, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा, सुपरवाइजर, शिक्षक व शिक्षामित्र मतदाताओं को 07 मार्च को मतदान करने हेतु जागरूक करेंगे।इसी कड़ी में कम मतदान वाले सदर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय उड़ली बूथ पर चुनावी पाठशाला आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने लोगों को लोकतंत्र के महापर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार प्रदान किया है, हम इस अधिकार का सम्मान करें और अपनी जिम्मेदारी व अपना कर्तव्य निभाते हुए 07 मार्च को मतदान जरुर करें। स्वयं मतदान करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक व प्रेरित करें। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े तथा मजबूत लोकतंत्र का गठन हो। प्रत्येक मतदाता को अपने पसंद का उम्मीदवार बिना किसी लालच भेदभाव के चुनने का अधिकार है, इसलिए इस अधिकार का सभी को उपयोग अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रुपेश सिंह, बीएलओ सरिता सिंह, अरविंद गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सोहराब अहमद, सीता विश्वकर्मा, विवेक सोनी, रोहन यादव सहित मतदाता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पान्डेय, जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया, राजकुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार भदौरिया, माया सिंह डिप्टी जेलर, चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, पीएलवीगण व अन्य बन्दीगण उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : कविता जीवन प्रेम और कवि के हृदय से सृजित विचार- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next articleजौनपुर : जिला कारागार का भौतिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?