27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर बनेगा पुल

जौनपुर : कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर बनेगा पुल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अलीगंज के पास कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 29.93 करोड़ का बजट शासन से मंजूर हो गया है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जौनपुर शहर में जाम की समस्या को देखते हुए इस पुल की वर्षों से मांग की जा रही थी।शहर से भाजपा विधायक और आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव भी इस पुल के निर्माण कराए जाने को लेकर प्रयासरत थे।इसके लिए उन्होंने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर मांग की थी।

जिसे संज्ञान में लेते हुए सीएम ने मल्हनी उप चुनाव दौरान एक जनसभा में अलीगंज के पास कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर पुल का निर्माण कराने की घोषणा की थी। साथ ही सीएम ने पुल का नामकरण पूर्व सांसद स्व. राजा यादवेंद्र दत्त दुबे के नाम करने की घोषणा की थी। लेकिन, कोविड-19 जैसी महामारी आ जाने से प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। अब जाकर इस सेतु निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस सेतु निर्माण के लिए 29 करोड़ 93 लाख 31 हजार की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही इस सेतु निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

इस पुल निर्माण होने से शहर में भीड़ का दबाव कम होगा। बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं की तरफ से पूविवि, राजकीय मेडिकल कालेज या शाहगंज की तरफ जाने वाले लोग शहर के बाहर से ही कुद्दूपुर के रास्ते निकल जाएंगे। इससे जाम की समस्या भी कम हो जाएगी और लोगों का समय भी बचेगा। चालू वित्तीय वर्ष में गोमती नदी पर दो सेतु निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसमें एक शास्त्री पुल के समानांतर पुल और दूसरा प्यारेपुर से कलीचाबाद सेतु का निर्माण शामिल है। इन दोनों सेतु के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह जनपद के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221107
Total Visitors
741
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This