जौनपुर : गरीब का जला आशियाना, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
# पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को है मजबूर
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव में शनिवार की भोर में शॉर्ट सर्किट होने से मड़हे में आग लग गई। मड़हे में रखा गृहस्थी का सारा सामान समेत नगदी जलकर खाक हो गया।छितौना गांव निवासी सुरेश बनवासी पुत्र पतई बनवासी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की भांति खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो गये।

शनिवार की भोर में मड़हे के ऊपर से गई तार से अचानक शार्ट सर्किट होने लगा। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से मड़हे में आग लग गई। आग लगने की भनक होते ही सपरिवार मड़हे से बाहर निकल कर जब तक सामान व नगदी निकालने का प्रयास करते कि आग विकराल रूप धारण कर लिया जिससे रखा गृहस्थी का सामान समेत बीस हजार रुपया जलकर खाक हो गया।

















