27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता

जौनपुर : घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता

# जताई हत्या की आशंका, सुरक्षा मुहैया कराने की किया मांग

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24x7
                  स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधना गांव में रंजिश के चलते सोमवार की रात दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता की। मारपीट कर कई लोगों को जख्मी कर दिया। भुक्तभोगी ने थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना छानबीन कर रही है।
 उक्त गांव निवासी फिरतू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर बाहर छप्पर में सो रहा था। उनकी बहू और बेटियां मकान में चैनल गेट बंद कर सो रही थी। मध्य रात्रि फूलचंद परिवार के आधा दर्जन लोगों के साथ घर पर चढ़कर भद्दी- भद्दी गाली देते हुए एक तरफ से महिला- पुरुषों को लाठी डंडा से पीटने लगा। परिवार के कुछ सदस्य मकान के अंदर घुसकर चैनल गेट बंद कर लिया।
दबंग घर का चैनल तोड़ने लगे और महिलाओं को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबंग घर पर चढ़कर घंटों तांडव करते रहे। जिसकी सूचना उसने किसी तरह डायल- 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वे सभी भाग निकले। फिरतू राम ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।और सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग किया है। एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जाँच की जा रही है

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221442
Total Visitors
751
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This