31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : घर से बाजार को निकले भाजपा नेता का तीन दिनों बाद भी नहीं लगा सुराग

जौनपुर : घर से बाजार को निकले भाजपा नेता का तीन दिनों बाद भी नहीं लगा सुराग

# स्वजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त कर थाने में दी तहरीर

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 घर से खुटहन बाजार को निकले ओइना गांव निवासी व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का तीन दिनों बाद भी सुराग नहीं मिल सका। थक हार कर उनके पुत्र ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए मंगलवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पाण्डेय बीते रविवार की सुबह घर से खुटहन बाजार जाने को कहकर पैदल ही निकले। रात्रि दस बजे जब वे वापस घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उनकी मोबाइल पर फोन किए। उन्होंने फोन उठाकर सुबह आने की बात कहा। उसके बाद से उनका मोबाइल स्विच आफ बता रहा है। स्वजन उनकी तलाश सभी रिश्तेदारी व हर संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद मंगलवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिया है। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37270143
Total Visitors
624
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This