39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : चोरों ने पार किया नकदी समेत दस लाख से अधिक के आभूषण

जौनपुर : चोरों ने पार किया नकदी समेत दस लाख से अधिक के आभूषण

# अलग-अलग स्थानों पर पांच घरों को बनाया निशाना  

बदलापुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
                      कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया। घरों से नकदी सहित दस लाख रुपये से अधिक के आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक, चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।
क्षेत्र अंतर्गत कुशहा द्वितीय गांव निवासी सुनील दुबे के घर बीती रात अज्ञात चोर घर के चार कमरे का ताला तोड़कर लगभग ढ़ाई लाख रुपये के आभूषण व 15000 नकदी उठा ले गए। इसी गांव निवासी पूर्व प्रधान राय साहब सिंह के घर पर तीन कमरों का ताला तोड़कर घर में रखीं साड़ी व लाखों के आभूषण पर हाथ फेर दिया। मदापुर गांव निवासी राम नारायण सिंह के घर में घुस कर चार चेन, चार झुमके, छह अंगूठी, दो बाली 25 चांदी के सिक्का, एक छागल, दो पायल समेत पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण सहित नकदी उठा ले गए। दीपक सिंह के घर से चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37226583
Total Visitors
738
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This