36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में डेढ़ दर्जन घायल

जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में डेढ़ दर्जन घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                    क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट की घटना में एक पक्ष के फिरतू (60), श्रीप्रकाश (52), नरेंद्र बहादुर (25), जय प्रकाश (55), दिनेश कुमार (25), अखिलेश कुमार (32), मनोरमा (50), महिमा (22), रेखा (23), दिनकर (20) व दुसरे पक्ष से शिवजोर (60), तारा (45), सविता (55), बबिता (21), नेहा (17), महेंद्र कुमार (38), त्रिभुवन (50), शिवम (17) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37207402
Total Visitors
1122
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This