39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : नारी सशक्तिकरण के तहत डोमनपुर गांव में चला जागरुकता अभियान

जौनपुर : नारी सशक्तिकरण के तहत डोमनपुर गांव में चला जागरुकता अभियान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के डोमनपुर गांव में मंगलवार की शाम महिला थाना जौनपुर की टीम ने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। मुसहर बस्ती की महिलाओं को डायल 112 और 1090 सेवा की विस्तृत जानकारी दी।
महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गाँव की महिलाएं और बेटियाँ अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होंगी महिला सशक्तिकरण का प्रयास बेमानी साबित होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्या और प्रताड़ना के लिए सरकार ने 1090 सेवा शुरु की है। जिससे शहर की महिलाओं को काफी राहत मिली है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता की कमी के चलते उसका उपयोग नही हो पाता है। कहा पारिवारिक प्रताड़ना, छेड़छाड या किसी भी तरह के उत्पीड़न का शिकार महिला, युवती अपनी समस्या को 1090 पर फोन करके बात खुलकर कहें। यहां पर आपकी समस्या समाधान के लिए महिला अधिकारी रहती हैं। जो आपकी समस्या का त्वरित समाधान के लिए तैयार रहती हैं। इसके अलावा 112 सेवा 24 घंटे आपकी समस्या के समाधान के लिए आपके घर तक पहुंचती है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
इस मौके पर महिला थाने की रीना राय, किरनलता, प्रतिमा, प्रियंका यादव, रूबी सिंह, अनामिका व दीवान ग़ालिब खान रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37115411
Total Visitors
618
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This