36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : टोक्यो ओलम्पिक के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए युवक व महिला मंगल दल रवाना

जौनपुर : टोक्यो ओलम्पिक के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए युवक व महिला मंगल दल रवाना

# जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तीन बस किया रवाना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आज अपरान्ह भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में जनपद जौनपुर से 50 युवक व महिला मंगल दल पदाधिकारी, 25 युवक व 25 महिलाएं तथा 75 खिलाड़ी यथा संभव 50 पुरूष एवं 25 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 विभाग से 25 युवक मंगल दल एव 25 महिला मंगल दल के पदाधिकारी साथ ही 75 खिलाड़ियों को रोडवेज की 03 बसो से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

उक्त अवसर पर सचिव रेडक्रास सोसाइटी डा. मनोज वत्स के द्वारा खिलाड़ियों को 02-02 मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किया गया। युवक व महिला मंगल दल के बस में लखनऊ जाने हेतु दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र एवं स्वाती पाण्डेय की ड्यूटी लगाई गई है जो कि साथ-साथ रहेंगे। प्रतिभागियों को जाते समय मास्क, सेनेटाइजर, लंच पैकेट, बोतल का पानी आदि उपलब्ध कराया गया। लखनऊ में रूकने एवं भोजन आदि की व्यवस्था वहॉं के प्रशासन द्वारा की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सी.ओ. सिटी जौनपुर, उप क्रीड़ाधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार अपने समस्त स्टॉफ के साथ उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37245858
Total Visitors
843
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें # जोन को-आर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय...

More Articles Like This