जौनपुर : डेंगू संक्रमण उन्मूलन के लिए स्वच्छता समिति संचालित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन को अवगत कराया है कि डेंगू के प्रसार को रोकने में स्वास्थ्य शिक्षा/ जनसभागिता/ साफ-सफाई का विशेष महत्व है। नगर के सभी मोहल्लों में स्वच्छता समिति गठित/ संचालित है।जनपद स्तर पर गठित टीमो का समन्यव किया जाता है।

वर्तमान में स्वच्छता समितियों को सक्रिय किये जाने एवं उनके माध्यम से सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर घरो के अन्दर के डेंगू प्रजनन क्षेत्रों के विनिस्टीकरण की स्वास्थ्य शिक्षा दिये जाने एवं उनके माध्यम से गृह स्वामियों द्वारा प्रजनन क्षेत्र का विनिस्टीकरण कराये जाने के लिये प्रेरित करने की आवश्यकता है।उन्होंने अपेक्षा है कि जन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कार्ययोजना बनाकर मोहल्लावार उपरोक्त स्वच्छता समितियों को सक्रिय कर गृह स्वामियों को स्वास्थ्य शिक्षा दिलाये एवं प्रजनन क्षेत्र का विनिस्टीकरण कराये। मोहल्ला मिटिंग, कालोनियों में जागरूकता रैलियाँ एवं छोटे-छोट सफाई अभियान का आयोजन किया जाना जनहित में उपयोगी होगा।

















