36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : दस माह से फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार

जौनपुर : दस माह से फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 दस माह पहले लेदरही गांव में एक अधेड़ की हत्या के मामले में वांछित आरोपित वसीउल्ला को खेतासराय पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के लेदरही गांव में गत 14 फरवरी को पैसे के लेन-देन को लेकर दबंगों ने 50 वर्षीय इम्तियाज की पिटाई कर घायल कर दिया था। घटना के अगले दिन बीएचयू में उपचार के दौरान इम्तियाज की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र मो. वामिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित फैज अहमद, फैय्याज अहमद उर्फ बुद्धू, वसीउल्लाह और अमीरुल्लाह के विरुद्ध हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के अनुसार घटना का एक आरोपित वसीउल्लाह पुत्र फैयाज अहमद फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर दोपहर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206368
Total Visitors
1098
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This