39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : धनवंतरि दिवस पर नीमा ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

जौनपुर : धनवंतरि दिवस पर नीमा ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
              नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और समाजसेवी डॉ राम उजागिर यादव की बजरंग क्लीनिक एवं पंचकर्मा सेन्टर पर आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की जयंती पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के प्रतिष्ठित युनानी चिकित्सक डाॅ शमीम एवं आयुर्वेदिक के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ केएम मिश्र को सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि डाॅ केएम मिश्र ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद एवं युनानी चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह चिकित्सा पद्धति अति प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसमें रोगी को उत्तम लाभ मिलता है, इस कोरोना काल में भी आयुर्वेद ने अपनी महत्ता सिद्ध कर दी है कि यह एक लाभकारी पद्धति है। नीमा के अध्यक्ष डाॅ डीसी तिवारी ने भगवान धनवंतरि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान धनवंतरि ने ही सर्व प्रथम आयुर्वेद का ज्ञान मानव जाति को कराया था। भगवान धनवंतरि को विष्णु भगवान का अंशावतार भी माना जाता है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे डाॅ जेपी सेठ ने भी अपने विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया युनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का लोहा मानने के लिए विवश है क्योंकि इस चिकित्सा का कोई दुष्प्रभाव मानव के स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए डाॅ राम उजागिर यादव ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा को और बढ़ावा देने तथा जन जन तक इसकी महत्ता को पहुंचाने के लिए सक्रियता लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ आंन मोहम्मद, डाॅ अशोक सिंह, डाॅ जेड ए खान, डाॅ बलवंत, डाॅ नदीम, डाॅ हामिद, डाॅ तारिक बदरुद्दीन शेख, डाॅ अतुल कुमार यादव, डाॅ मनीष आदि लोग उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225920
Total Visitors
755
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This