जौनपुर : निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का सीडीओ ने किया निरीक्षण
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया।कार्य प्रगति की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह लैब जनपद मे स्थापित होने वाला पहला लैब है इसमें किसी तरह के संसाधन की कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कम से कम लागत में बच्चों के लिए स्मार्ट टीवी, कम्प्यूटर, टेलीस्कोप, थ्रीडी असिस्ट सहित विज्ञान के 150 से अधिक उपकरण एवं मॉडल स्थापित किये जाएंगे। इस लैब के माध्यम से बच्चों मे वैज्ञानिक दृष्टिकोण एंव जिज्ञासु प्रवृत्ति को विकसित करना है तथा बच्चे स्वयं टेलीस्कोप व अन्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खगोलीय घटनाओं एवं दैनिक जीवन मे घटित होने वाले भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान इत्यादि से सम्बन्धित परिघटनाओ को समझेंगे।


















