जौनपुर : दहेज हत्या के वांछित अभियुक्ता सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मुंगरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर के नेतृत्व में मुकदमा अपराध संख्या 113/2022 में भादवि की धारा 498ए, 304बी व 3/4डीपी एक्ट से संबंधित वांछित महिला अभियुक्ता समेत दो अभियुक्तों बिहारी लाल गुप्ता पुत्र संगम लाल गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता पुत्र बिहारीलाल गुप्ता एंव चन्द्रलता गुप्ता उर्फ चन्दा पत्नी बिहारीलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला गुड़हाई थाना मुंगरा बादशाहपुर को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।