32.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के 14 घण्टे बाद मलवे से 10 वर्षीय बालक का शव बरामद, मचा कोहराम

जौनपुर : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के 14 घण्टे बाद मलवे से 10 वर्षीय बालक का शव बरामद, मचा कोहराम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    कोतवाली के भंडरिया के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वीभत्स घटना के लगभग 14 घंटे बाद मलबे में से 10 साल के मासूम लड़के का शव बरामद किया गया है। परिजनों के अनुसार आकिब वहां पटाखा खरीदने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जहां पटाखा विस्फोट हुआ था वहां से आकिब की साइकिल बरामद हुई थी। सुबह जब मलबों को हटाया गया तो वहां पर आकिब का शव मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।
आकिब के पिता के अनुसार जब देर शाम वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कराई। उसकी साइकिल पटाखा विस्फोट घटनास्थल के पास से मिली थी। परिजनों को आशंका थी कि वह विस्फोट की चपेट में तो नहीं आ गया। सुबह जब मांगों को हटाया गया तो वहां से आकिब का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37281392
Total Visitors
947
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This