30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : पत्रकार के भ्राता व आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख का निधन

जौनपुर : पत्रकार के भ्राता व आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख का निधन

# प्रयागराज में शाखा लगाने के दौरान पड़ा दिल का दौरा

# बीएचयू में इलाज के दौरान हुआ रविवार की रात हुआ निधन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत सरकी स्टेशन के जनसंदेश के पत्रकार पंकज सिंह के बड़े भाई अकबरपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह का रविवार की रात साढ़े दस बजे बीएचयू अस्पताल में निधन हो गया। श्री सिंह करीब 50 वर्ष के थे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख थे।

श्री सिंह पिछले सप्ताह प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र में आयोजित संघ की बैठक में शामिल होने गए थे। जहां उन्हें शाखा के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें रानी स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीएचयू रेफर किया गया था। इलाज के दौरान रात साढ़े दस बजे उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अकबरपुर लाया गया। अंतिम संस्कार सोमवार को गाजीपुर जिले के औढ़ियार में जौहरगंज घाट पर किया गया। श्री सिंह के निधन पर शुभचिंतकों का घर से लेकर घाट तक तांता लगा रहा।
           राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र सिंह की फाइल फोटो
शव यात्रा में संघ के विभाग प्रचारक जगदीश, अरुण पाठक, वेद प्रकाश, जिला बौद्धिक प्रमुख अजय जायसवाल, प्रेमचंद शुक्ला, पत्रकार संजय शुक्ला, दीपनारायण सिंह आदि शुभेच्छु शामिल रहे। श्री सिंह चार भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा गोरखपुर से इंजिनियरिंग कर रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37252294
Total Visitors
688
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This