जौनपुर : पांच घंटे तक कामाख्या तो.. पौने दो घंटे तक रोकी गई बेगमपुरा एक्सप्रेस
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कंट्रोल रूम की सूचना पर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने यात्रियों एवं ट्रेन की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर पर शुक्रवार को जम्मू से चलकर वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 12238 डाउन बेगमपुरा एक्सप्रेस तथा आंबेडकरनगर से कामाख्या जाने वाली 19305 डाउन कामाख्या एक्सप्रेस को रोकवा दिया। बेगमपुरा को 10.34 तो कामाख्या को 9.15 बजे सुबह रोकी गई। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर पर दोनों ट्रेनों का स्टापेज नहीं है। दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों के रोकने के बाबत पूछने पर स्टेशन अधीक्षक मनोज यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम के आदेश पर ट्रेनों को रोका गया था।




















