36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारस नाथ यादव की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

जौनपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारस नाथ यादव की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              समाजवादी पार्टी के संथापक सदस्य, जिले के कद्दावर नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारस नाथ यादव की प्रथम पुण्यतिथि आज शनिवार को पचहटियां स्थित उनके कोल्ड स्टोरेज पर मनायी गयी। जिसमें उपस्थित सपाजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बताते चलें कि जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर (कारो) गांव निवासी पारस नाथ यादव पहली बार 1985 में जिले के बरसठी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उसके बाद इसी विधानसभा क्षेत्र से 1989 में जनतादल से चुनाव जीते और प्रदेश सरकार में मंत्री बने। श्री यादव बरसठी विधानसभा क्षेत्र से 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बने मुलायम सिंह यादव की सरकार में ये कैबिनेट मंत्री बने।
1996 में इन्होंने अपना चुनाव क्षेत्र बदल कर मड़ियाहूं कर दिया और सपा से विधायक चुने गए। मड़ियाहूं से ही 2002 में पुनः सपा से विधायक बने और फिर अपना चुनाव क्षेत्र बदल कर नवगठित विधानसभा क्षेत्र मल्हनी को चुना और 2012 में वहां से विधायक बने, प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार में ये कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद 2017 में श्री यादव मल्हनी से भाजपा लहर के बावजूद फिर सपा के विधायक बने।
विधायक के साथ ही साथ पारस नाथ यादव जौनपुर लोकसभा से 1998 और 2004 में समाजवादी पार्टी के सांसद भी चुने गए थे। श्री यादव सात बार विधायक, दो बार सांसद और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। श्री यादव को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव बहुत मानते थे। जौनपुर में पार्टी को आगे बढ़ाने में श्री यादव का बहुत योगदान रहा है।
मुख्य रूप विधायक शैलेन्द्र यादव, जगदीश सोनकर, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, डॉ केपी यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, आरबी यादव, जेपी यादव उपस्थित रहे। पूण्यतिथि में आये हुये सभी अतिथियों का स्व. पारसनाथ के पुत्रगण विधायक लकी यादव, ओम यादव, वेद यादव ने आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37210497
Total Visitors
840
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज खुटहन, जौनपुर।  मुलायम सोनी  तहलका 24x7              बनुवाडीह बाजार में...

More Articles Like This