39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : गोदाम पर बिजली गिरने से भारी नुकसान

जौनपुर : गोदाम पर बिजली गिरने से भारी नुकसान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               क्षेत्र के सुरिस गांव के सुल्तानपुर मार्ग स्थित खाद गोदाम पर शुक्रवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से गोदाम का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक घटना में 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया है।

नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी राधेमोहन अग्रवाल व रोहित अग्रवाल की अभयराम गोपीनाथ फर्म है। जो इंडियन पोटाश लिमिटेड लखनऊ के स्टॉकिस्ट हैं। जिसका गोदाम सुल्तानपुर मार्ग पर है। घटना के समय गोदाम में डेढ़ कारोड़ रूपए से अधिक का यूरिया, पोटाश, एनपीके और सुपर फास्फेट रखा था।
शुक्रवार को बारिश के दौरान गोदाम पर बिजली गिरने से आधा हिस्सा धराशायी हो गया। जिसमें गोदाम की दीवारें, शेड ध्वस्त हो गए जिससे बारिश के पानी से अंदर रखा माल भी बर्बाद हो गया। भुक्तभोगी ने घटना में 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और कम्पनी के अधिकारियों को दी गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37114280
Total Visitors
620
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This