जौनपुर : बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

जौनपुर : बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

# 1.5 लाख के स्वर्णाभूषण एंव 25 हजार नकदी किया पार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू बाजार रामलीला मैदान के निकट सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के मकान में ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपए के स्वर्णाभूषण और 25 हजार रुपये नगदी चोरों ने पार कर दिया।सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सर्राफा एसोसिएशन अमर जौहरी का एक मकान मोहल्ला उर्दू बाजार में स्थित है। उक्त मकान में बीती रात अज्ञात चोरों के गिरोह ने मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर मकान में प्रवेश किए और अंदर जाकर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए की सोना और ₹25000 नगद पर चोरों के गिरोह ने हाथ साफ कर दिया है।

सुबह 10:00 बजे जब अपने मकान पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी गए तो उन्होंने घटना को देखकर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस चौकी राज कॉलेज को दिया। मौके पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। चोरी की इस घटना की लिखित तहरीर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। बातचीत के दौरान अमर जौहरी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज नहीं किया है।
Previous articleजौनपुर : क्षय रोगियों को लायंस क्लब क्षितिज ने वितरित किया पुष्टाहार
Next articleयुवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टैबलेट व स्मार्टफोन होगा सहायक- विधायक राजेश गौतम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?