जौनपुर : भयावह ! नाले के पानी से कई एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर से सटे गोरारी नाले में शुक्रवार की रात अचानक आया अधिक पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेत में पहुंच गया। जिससे खेतासराय और गोरारी के एक दर्जन किसानों की फसल जलमग्न हो गई। लगभग बारह एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।



















