जौनपुर : त्योहार पर सौहार्द बिगाड़ने वालो पर होगी कड़ी कार्रवाई
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
होली त्योहार के मद्देनजर शनिवार को खुटहन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे की अध्यक्षता में की गई। जिसे संबोधित करते हुए एसओ ने कहा कि होली समानता के प्रतीक का त्यौहार है। जिसे शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाएं। त्योहार पर किसी भी प्रकार की अशांति पैदा करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

















