36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर- जावेद

जौनपुर : भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर- जावेद

# स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओ ने निकाली साइकिल यात्रा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पूरे प्रदेश में विशाल सायकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को सफल बनाने के के सपा नेता जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों द्वारा सदर विधानसभा के गांव भदेठी से सोंगर, मवई, बरंगी, छोटी मानी होते हुये मानीकलां तक साईकल यात्रा निकाली गयी।

इस दौरान सपा नेता जावेद सिद्दीकी ने कहा आज एक महान समाजवादी नेता की जयंती है और हम सब उनका अनुसरण करते हुए जनता के लिए प्रतिबद्ध हैं और सरकार की निरंकुशता के विरुद्ध आंदोलनरत हैं। सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। लगातार बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है, और बेरोजगारी की मार से आये दिन आत्महत्याएं हो रही हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली सरकार में बेटियां, महिलाएं कितनी सुरक्षित ये आएदिन महिलाओं के उत्पीड़न की शर्मसार कर देनी वाली घटनाओं से अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
वहीं सरकार ने तानाशाही रवैया को अपनाते हुए किसानों पर काले कानून को जबरन लगाकर अन्नदाताओं की दुर्गति कर दी है। भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। इन मुद्दों को लेकर आज पूरे प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों, निर्णयों के खिलाफ सायकिल यात्रा निकाल कर विरोध दर्ज किया गया है। जनता के लिए प्रतिबद्ध हम समाजवादी तानाशाही सरकार के विरुद्ध अपना संघर्ष और आंदोलन जारी रखेंगे। सायकिल यात्रा में सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता ने भाग लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255984
Total Visitors
853
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This