जौनपुर : भारत विकास परिषद के तीन दिवसीय योग का हुआ भव्य समापन
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन गूलरघाट स्थित राममंदिर शाखा पर योग गुरु शिव प्रकाश सह सामाजिक समरसता प्रमुख काशी प्रान्त के निर्देशन में भव्य तरीके योग आसन एव ध्यान कराया।शरीर को निरोग रखने के लिए नियमित योग करने के महत्व को बताया। प्रतिदिन योग को अपनी आदत में डालने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने योग का जीवन मे महत्व के बारे बताते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के प्रयास से 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पारित कर 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित हुआ है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक धर्मवीर जी, संतोष जी, हेमंत जी, भाजपा प्रतिनिधि ब्रह्मेश शुक्ला, प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख समग्र ग्राम अतुल जायसवाल, वनवासी सहायता प्रमुख अवधेश गिरी, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, महिला संयोजिका बबिता जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शरद साहू, मीडिया प्रभारी शिवकुमार गुप्ता, उदय कुमार सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, राहुल पांडेय, अजय गुप्ता, सतेंद्र अग्रहरि, संजय अस्थाना, शैलेन्द्र निषाद सहित तमाम सभ्रांत जन उपस्थित थे। संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया एवं आभार प्रकल्प प्रमुख सत्यप्रकाश जायसवाल ने व्यक्त किया।