39 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यशाला आयोजित

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यशाला आयोजित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यशाला आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर संपन्न हुई। महिला कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया।
कार्यशाला में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हमारी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाकर यह संदेश देने का काम किया है कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं है चाहे राजनीतिक क्षेत्र में हो चाहे पढ़ाई के क्षेत्र में हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो हर जगह आगे बढ़ रही है। राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे आना चाहिए जिससे अधिक से अधिक भागीदारी मिल सके।
कार्यक्रम की संयोजिका रत्ना उपाध्याय रहीं एंव कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैल साहू, जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल, सीमा तिवारी, दिव्या सिंह उजाला मौर्या, सोनिया गिरी उर्वशी सिंह, डॉ पूनम श्रीवास्तव, पूजा देवी व अंशु कुशवाहा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37272506
Total Visitors
729
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This