36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : भारतीय वन सेवा में विवेक यादव का हुआ चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

जौनपुर : भारतीय वन सेवा में विवेक यादव का हुआ चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   क्षेत्र का एक और होनहार युवक ने जनपद का नाम रोशन किया है। हरधन गांव निवासी विवेक कुमार यादव पुत्र पारस यादव को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में 72वीं रैंक प्राप्त हुई है। चयन की सूचना मिलते ही बाबा पलटू यादव परिवार व गांव के लोग खुशियों से झूम उठे। घर पर मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशियों को बांटा। विवेक यादव ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दादा दादी सहित पूरे परिवार को दिया।
वर्तमान में पारस यादव मुम्बई में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। इनके तीन पुत्रो में विवेक यादव शुरू से ही प्रतिभावान विद्यार्थी रहे। इनकी शुरुवाती शिक्षा प्राथमिक गिरजा देवी शिक्षा निकेतन मढ़ी में करने के बाद पूरी शिक्षा मुंबई से रहकर पूरी की। बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक) करने के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे थे कि तभी द्वितीय प्रयास में भारतीय वन सेवा में चयन हो गया। विवेक की इच्छा आइएएस बनने देश की सेवा करने की है जिसके लिए वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं। दादा पलटु यादव की दिली तमन्ना थी कि मेरे परिवार का सदस्य भारतीय सर्वोच्च सेवा करने की थी दादा के सपनो को विवेक यादव ने साकार कर उनके मान को बढ़ाया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37208892
Total Visitors
957
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This