26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : प्रथम दिन की रामलीला धनुष यज्ञ मंचन देखने उमड़ी भीड़

जौनपुर : प्रथम दिन की रामलीला धनुष यज्ञ मंचन देखने उमड़ी भीड़

तेजी बाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                   स्थानीय कपूरपुर गांव में आदर्श धर्म मंडल रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। इस रामलीला मंचन के प्रथम दिन धनुष यज्ञ का मंचन किया गया, जिसमें भारी संख्या में दूर-दराज से आए दर्शकों ने प्रथम दिन की रामलीला का लुत्फ उठाया।
रामलीला के दौरान महिलाएं, पुरुष, युवक, युवतियां बच्चें सभी लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली, रामलीला मंचन का शुभारंभ गांव के सम्मानित वरिष्ठ लोगों द्वारा श्रीराम जी के नारे लगाये गये उसके तत्पश्चात रामलीला का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रथम दिन की रामलीला में अंकित सिंह ने श्रीराम का अभिनय किया और भोलू सिंह ने लक्ष्मण का इलू सिंह ने माता सीता का बहुत ही सुंदर अभिनय किया, वहीं धर्मेंद्र सिंह राजग्रुप ने बड़ासुर और मामा मारीच का अद्भुत अभिनय कर वाहवाही लूटी।
रावण का अभिनय शिवसाहब सिंह ने बखूबी निभाया। इस रामलीला के व्यवस्थापक महेंद्र सिंह, रोहित सिंह, शनि सिंह द्वारा रामलीला के दौरान पूरे समय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने में मशगूल रहे। रामआसरे सिंह नेता ने बताया कि कपूरपुर के समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला का मंचन प्रारम्भ किया गया।
इस रामलीला को देखने लगभग दर्जनों से अधिक गांव के लोग आते है और अपना पूरा समय देते हुए रामलीला का भरपूर आनंद उठाते है, लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था आदर्श धर्ममण्डल द्वारा की जाती है। इस मौके पर समाजसेवी आजाद कुमार सिंह, रोहित सिंह, पिंकू, दिलीप, सन्दीप, राजेश, वैभव, शुभम, आकाश सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37105231
Total Visitors
431
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This