36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : मछली मारने के विवाद चली गोली, एक युवक घायल

जौनपुर : मछली मारने के विवाद चली गोली, एक युवक घायल

# दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र अंतर्गत चक चितसारी गांव में सई नदी घाट पर बुधवार को मछली मारने के विवाद में दूसरे पक्ष के युवक ने पेट में गोली मार फरार हो गया। घायल युवक पेट में घुसी गोली को स्वतः निकाल परिजनों के साथ नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुँचा।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करतें हुए घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह की सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा व सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के गांव पहुँच गए।
थाना क्षेत्र के पट्टीराव गांव निवासी 26 वर्षीय अखिलेश निषाद पुत्र शिवराम व आशीष सरोज पुत्र स्व. नन्हेलाल घाट पर मछली मारने गए थे। मछली मारने के दौरान सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव निवासी कुछ युवकों से विवाद हो गया। घायल अखिलेश द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक मछली पकड़ने के दौरान लेधुआ निवासी सौरभ यादव व श्याम उपाध्याय व अज्ञात युवक से विवाद हो गया इसी बीच उक्त युवकों ने अखिलेश को लक्ष्य कर गोली मार दी और फरार हो गए। घायल युवक ने दिलेरी दिखाते हुए गोली स्वतः निकाल खोखा बाद में पुलिस को सौप दिया।
सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उसे नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के घर रवाना हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वही इस मामले में क्षेत्राधिकारी संत कुमार उपाध्याय ने बताया कि दो लोगों में विवाद हुआ है इस मामले में पीड़ित द्वारा दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है गोली लगने जैसी बात सामने आई है मेडिकल की रिपोर्ट के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37245554
Total Visitors
834
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें # जोन को-आर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय...

More Articles Like This