30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : मन की बात सुनकर मिलती है प्रेरणा- मनीष कुमार

जौनपुर : मन की बात सुनकर मिलती है प्रेरणा- मनीष कुमार

# भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 78वें एपिसोड में देशवासियों को सम्बोधित किया। जिसको भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्त्ताओ ने एकत्र होकर मन की बात को सुना। मन की बात सुनने के लिए हियुवा के जिला मंत्री अनिल प्रजापति के आवास पर सम्पन्न हुआ।
मन की बात सुनने के लिए खेतासराय मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता (सभासद) के नेतृत्व रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की बैठकर सुना गया। मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी में जान गवाने वाले के प्रति संवेदना व्यक्त किया। युवा लेखकों की तारीफ करते हुए कहा कि 20वीं और 21वीं सदी में जन्में युवा भी 19वीं सदी के स्वतंत्रता संग्राम को लेकर जानकारी जुटा रहे है और लिख रहे है। इस दौरान उन्होंने ने देशवासियों से अमृत महोत्सव से जुड़ने की अपील किया है। मन की बात में उन्होंने देशवासियों से महामारी से बचने के लिए वैक्सीन और मास्क जरूरी बताया।

 

कार्यक्रम के पश्चात मनीष कुमार गुप्ता (सभासद) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनकर प्ररेणा मिलती है। इस दौरान मुख्य रूप से कपूर चन्द्र जायसवाल, सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, पूर्व प्रधान आनन्द बरनवाल, उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, डॉ अमलेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, बृजनाथ जायसवाल, हियुवा के जिला मंत्री अनिल प्रजापति, गोरारी प्रधान सन्दीप मौर्या, पूर्व प्रधान पप्पू गौतम, डॉ प्रमोद, प्रदीप सेठ, मनोज श्रीवास्तव, राजकेशर, नौशाद, अनिल कन्नौजिया, वीरू मौर्या, मनोज पूरनमल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37254446
Total Visitors
852
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This