27.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : महिला मेठ को मनरेगा कार्य हेतु किया गया प्रशिक्षित

जौनपुर : महिला मेठ को मनरेगा कार्य हेतु किया गया प्रशिक्षित

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 विकासखंड के सभागार में गुरुवार को मनरेगा कार्य मे महिला मेठ के कार्य तथा उनके दायित्व के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन व परिचय के पश्चात मनरेगा कार्य के विषय पर खंड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह जानकारी दिया।

एडीओ आईएसबी दिनेश सिंह ने महिला मेठ को मोबाइल अप्लिकेशन की तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कार्यस्थल पर होने वाली गतिविधियों व मेठ की भूमिका तय करने पर विचार साझा किया। ऋषि मिश्रा ने महिला मेठ को जॉब आवेदन प्रकिया को समझाना, काम से लेकर मजदूरी भुगतान की जानकारी व कार्य स्थल पर उपस्थिति दर्ज करने की बिंदुवार जानकारी दी।
प्रमोद श्रीवास्तव ने तकनीकी बिंदुओं जैसे मापी में लम्बाई, चौड़ाई व गहराई कार्यो के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीओ हौसिला सिंह, विमलेश, तकनीकी सहायक अखिलेश चतुर्वेदी,अवनीश चंद, बीएमएम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37235436
Total Visitors
707
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This