40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा को करें सशक्त- मीना चौबे

जौनपुर : महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा को करें सशक्त- मीना चौबे

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह की अध्यक्षता में तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज के व्यायाम शाला के मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई।बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की हर बूथ पर अहम भूमिका होगी। उन्होंने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की ताकि हर परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं जानकारी मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि आज महिला मोर्चा की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम सभी महिलाओं ने क्षेत्रों मे विकास कार्यों की जानकारियां लोगों तक पहुचाना है। लोगों का विशवास मोदी सरकार और योगी सरकार के प्रति बढ़ा है, राम मदिर का निर्माण होना गौरव की बात है और वाराणसी में अभी जल्द ही बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का जिस तरीके से निर्माण हुआ और जिस तरीके से उसका लोकार्पण हुआ वो भी हम लोगो के लिये गौरव की बात है।

उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओ से महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा का साथ देने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए उज्वला गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शौचालय निर्माण समेत अनेक लाभकारी योजनायें लागू की गई है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी पर भी जमकर निसाना साधा उन्होंने कहा कि, विपक्ष महिला सम्मान के नाम पर हमेसा उनके साथ छल करती आयी है।क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि भारत की महिलाएं किसी से कम नहीं है, यह बात एक बार नहीं, लाखों बार साबित हो चुकी है, बस जरूरत है तो परिवार और सरकार के सपोर्ट की इसके लिए मोदी सरकार बड़े कदम उठाई है।केंद्र सराकर ऐसी कई योजनाएं लेकर आई है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, इसका लाभ बड़े पैमाने पर महिलाओं को मिल भी रहा है मोदी सरकार एव योगी सरकार की मंशा है कि अब महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, समर्थ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो जाये। जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि प्रदेश में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्‍मान, स्‍वावलंबन और सशक्‍त बनाने के लिए योगी सरकार ने वृहद मिशन शक्ति अभियान को लाया जा सकता है, सरकार ने बेटियों व महिलाओं के कदमों को आगे बढ़ाने, उनके उत्‍थान, सशक्‍तीकरण व उनको रोजगार की मुख्‍यधारा से जोड़ने के लिए कई अहम कदम उठाएं हैं साथ ही महिलाओं व बेटियों के कदमों को रफ्तार देते हुए दो बड़ी योजनाओं ‘मुख्‍यमंत्री महिला सामर्थ्‍य योजना’ व ‘मुख्‍यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना’ की शुरूआत की है। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, पुष्पा शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी प्रतीक मिश्रा, क्षेत्रीय मन्त्री मेनिका सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर इंदुबाला सिंह, जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, रिशु सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव खुशबू, राखी सिंह, मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा निकिता मौर्या एवं समस्त महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37260394
Total Visitors
808
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This