30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : महीनों से बंद पड़ा जल निगम का ओवरहेड वाटर टैंक

जौनपुर : महीनों से बंद पड़ा जल निगम का ओवरहेड वाटर टैंक

# टंकी सुचारू रूप चालू नही हुआ तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे क्षेत्रवासी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत थानागद्दी बाजार में लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया जल निगम का ओवरहेड टैंक महीनों से बंद पड़ा है जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत क्षेत्र वासियों ने विभागीय लोगों से कई बार की पर विभाग है कि उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती, जबकि सरकार लोगों की सुविधाओं के लिए काफी रुपए खर्च कर टैंक तैयार कराया किंतु विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की यदि जल्द ही जल निगम द्वारा पानी की टंकी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं शुरू की गई तो क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अनिल विश्वकर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, सीताराम मौर्य,आशा देवी, याकूब, असलम अली, खटरा देवी आदि ने आक्रोश व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217042
Total Visitors
972
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This