23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर : मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत सुइथाखुर्द गांव में सोमवार की सायं माँ की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी फांसी पर झूल गयी। शक होने पर दरवाजा तोड़ भीतर पहुँचे स्वजन फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त गांव निवासी 16 वर्षीया कुसुम पुत्री श्रीनाथ को उसकी माँ ने करीब 4 बजे सायं किसी काम को लेकर डांट दिया। जो बेटी को इतना खराब लग गया कि वह भागकर रसोईघर में चली गई। अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया। इधर उसकी माँ जब घंटे भर उसे बाहर नहीं देखा तो बंद पड़े रसोईघर के दरवाजे को खटखटाने लगी।
अंदर से कोई हलचल न होने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर कई ग्रामीण पहुंच गये। दरवाजा तोड़ कर लोग भीतर पहुँचे तो वहाँ का नजारा देख सन्न रह गये। रोशनदान से बंधे दुपट्टे के फंदे में कुसुम शव हवा मे लहरा रहा था। पैरों के पास गैस सिलेंडर औंधा पड़ा था। देखते ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि इसी पर चढ़ उसने फांसी लगा लिया होगा। शव को नीचे उतार घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37197138
Total Visitors
651
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This