26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : यातायात माह जागरुकता अभियान का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर : यातायात माह जागरुकता अभियान का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह जागरुकता अभियान का शुभारम्भ किया गया, जिसमें यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करनें के लिए नेहरु बालोद्यान सिनियर सेकेन्डरी स्कूल, जनक कुमारी इण्टर कालेज व तिलक कान्वेन्ट स्कूल के बच्चों, एनसीसी के कैडेट्स व पुलिस के जवानों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी।इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर जितेन्द्र दुबे, व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह द्वारा स्कूल के बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाकर यातायात नियमों के विषय में सम्बोधित किया गया।

अंत में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार द्वारा यातायात नियमों के जागरुकता के विषय में विस्तृत उद्बोधन करते हुए हेलमेट, सीटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने व उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें पर बल दिया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर द्वारा विडियो दिखाकर व यातायात जागरुकता हेतु पम्पलेट का वितरण कर जागरुक किया गया तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया, उक्त रैली को सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए तथा लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुए पुलिस लाईन मुख्य द्वार से, वाजिदपुर तिराहा से, जेसीज चौराहा से, टीडी कालेज उत्तरी गेट होते हुए लाईन बाजार से वापस पुलिस लाईन में समाप्त हुई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37194476
Total Visitors
807
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This