जौनपुर : रजनीश सिंह को मिला किसान वैज्ञानिक सम्मान
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ बिजेन्द्र सिंह के संरक्षण एवं निदेशक प्रसार प्रो एपी राव के कुशल मार्गदर्शन में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित जौनपुर पर गुरुवार को दोपहर किसान-वैज्ञानिक समूह चर्चा का आयोजन किया।चर्चा के दौरान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने प्रतिभागी किसानों, वैज्ञानिकों एवं मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान वैज्ञानिक रजनीश सिंह का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुये किसान-वैज्ञानिक चर्चा का आरम्भ किया। वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच खेती बाड़ी के ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही साथ खेती बाड़ी की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक को कृषि क्षेत्र में अपनानें हेतू किसानों से अपील की गयीं।

डॉ संजीत कुमार ने कहा ने कि वर्तमान में किसान भाई जलवायु परिवर्तन को दृष्टिगत रखते हुये खेती-बाड़ी से जुड़े विभिन्न व्यवसायों को अपनाये। जिसके लिये एकीकृत कृषि प्रणाली एक सँयुक्त विकल्प है। केंद्राध्यक्ष ने सभी वैज्ञानिकों एवं किसान भाईयों ने एकीकृत कृषि प्रणाली के विभिन्न आयामो जैसे पसलोत्पादन, सब्जी उत्पादन, फलों की खेती, औषधीय फ़सलों तथा मसालों की खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती, मछ्ली पालन, बत्तख पालन, मुर्गी पालन आदि के प्राकृतिक, परम्परागत एवं वैज्ञानिक तथ्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी। प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ विजय कुमार सिंह ने कम लागत से प्रक्षेत्र प्रबन्ध, फसलों में सिंचाई एवं जल निकास प्रबन्धन, प्रतिकूल मौसम में फसल पोषण प्रबधन, आदि पर विस्तृत चर्चा किया। पादप रोग वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार ने खरीफ फसलों में रोगों एवं कीटों नियंत्रण, मशरूम उत्पादन, ऑयस्टर मशरुम के विभिन्न उत्पाद का तैयार करना तथा उनका विपणन पर विस्तृत जानकारी साझा किया।

















