29.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का दूसरा स्थापना दिवस समारोह संपन्न

जौनपुर : लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का दूसरा स्थापना दिवस समारोह संपन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का दूसरा स्थापना दिवस समारोह शहर के एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता लायन जय कृष्ण साहू जैकी ने की।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू, जोन चेयरपर्सन दिलीप सिंह व अन्य मंचासीन लोगों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। लायनेस एकता बरनवाल द्वारा ध्वज वंदना की गई। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा सभी चार्टर सदस्यों का अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर तथा लायंस पिन लगाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने संस्था की स्थापना कैसे हुई इस सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।

निर्वतमान अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह ने संस्था से सम्बंधित अपने खट्टे मीठे अनुभवों को सदस्यों से साझा किया गया तथा सभी लायन व लॉयनेस सदस्यों से नए अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिलाया। जिससे संस्था अपने सेवा कार्यों से मण्डल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सके। अन्त में कार्यक्रम संयोजक लायन कौशल त्रिपाठी और लायन विष्णु सहाय ने आये हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का शानदार संचालन लायन संजय गुप्ता द्वारा किया गया।लायनेस अध्यक्ष चेतना साहू, निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना सिंह, सचिव नीतू सिंह व कोषाध्यक्ष सुषमा सोनकर द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।

कोषाध्यक्ष लायन अजीत सोनकर द्वारा सदस्यों को गुड पे अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सचिव प्रदीप सिंह द्वारा गेम, क्विज, अंताक्षरी आदि का प्रयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपना सहयोग दिया। इस आयोजन में अतुल सिंह, नीरज कुमार सिंह, सर्वेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, रौनक साहू, दीपक साहू, दिलीप जायसवाल, डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, अमित सोनी, देवानंद, जगदीश चंद्र मौर्य ‘गप्पू’, हसन अब्बास, शिवेंद्र सेठ, डॉ सतीश चंद्र मौर्य, अजय पाल, संजय जायसवाल, वैभव श्रीवास्तव, अचल साहू, आनंद साहू, राजीव साहू, जगरनाथ मोदनवाल सहित तमाम लायन साथियों ने अपना सहयोग दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37233406
Total Visitors
805
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This