30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : विघ्नहर्ता गणपति महराज योगी-मोदी को भी दे सद्बुद्धि- रमाशंकर झूरी

जौनपुर : विघ्नहर्ता गणपति महराज योगी-मोदी को भी दे सद्बुद्धि- रमाशंकर झूरी

# प्रसपा के प्रदेश सचिव ने गणेश उत्सव में पूजन-अर्चन कर लिया आशिर्वाद

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                   चुनाव आते ही प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए आम जनता से लेकर भगवान तक की शरण में अरदास लगाना शुरू कर देते हैं इसी क्रम में क्षेत्र के बड़ौना गाँव स्थित पत्रकार चंद्रजीत यादव के आवास पर चल रहे पांच दिवसीय गणेश उत्सव के चौथे दिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व विधानसभा 365 शाहगंज के भावी प्रत्याशी रमाशंकर यादव झूरी पहुंच कर विघ्नहर्ता के चरणों में शीश नवा कर आशिर्वाद लिया।

पूजन-दर्शन के उपरांत उन्होंने गणेश जी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान गणेश जी समस्त देवी देवताओं में सर्वप्रथम पूज्यनीय है। इनका दर्शन और शुद्ध अंतःकरण से आराधना करने से सभी विघ्नों का नाश होता है और सब मंगल ही मंगल होता है।

गणपति महराज योगी और मोदी को भी सद्बुद्धि दे जिससे भाजपा नफरत की राजनीति बंद कर अपने कथन सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर अमल करें। साम्प्रदायिक सद्भाव पैदा हो नकि साम्प्रदायिक उन्माद पैदा हो। फिलहाल जनता अब इन जुमलेबाज सरकार को पहचान गई है और सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस अवसर पर हरिपाल यादव, राजू सिंह, संदीप यादव व सलमान आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37254472
Total Visitors
853
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This