36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : शकील मंसूरी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

जौनपुर : शकील मंसूरी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 शकील मंसूरी को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति के बाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी ने उन्हें समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में सचिव के पद पर नामित किया है। शकील मंसूरी पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। उनकी कर्मठता एवं संगठन में सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।उनके मनोनयन पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, श्रीराम यादव,  बांकेलाल सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, विवेक रंजन यादव, साजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, आरिफ हबीब, राजा समाजवादी, अरशद कुरैशी,  संजीव यादव, संजय जाडवानी, नीरज पहलवान,  इकबाल अहमद, मनोज मौर्य, रियाज आलम, अजमत अली, शाहनवाज, भानु मौर्य, शबनम नाज, समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष गीता यादव, उषा यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शकील मंसूरी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर शकील मंसूरी ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी दी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जन जन तक पार्टी की नीति को पहुंचाने का कार्य करूंगा। समाजवादी जमीनी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए। शीर्ष नेतृत्व की निगाह कभी भी उन पर पड़ सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206073
Total Visitors
1091
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This