जौनपुर : शिवधाम बेलवाई में दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बिलवाई स्थित श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव प्राचीन शिव मंदिर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। महाशिवरात्रि के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोले बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया था। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधाओं के साथ सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

दूसरे दिन भी मंदिर में मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी दिखायी दीं। बता दें कि यह धाम जौनपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, व सुल्तानपुर, के मध्य चार जनपदों के बीच है। प्रसिद्ध शिवधाम बिलवाई महाशिवरात्रि के पहले दिन से ही यहाँ भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। धाम में लाखों भक्त आते हैं। महाशिवरात्रि पर यहाँ का मेला तीन दिन तक चलता है। पहले दिन जल चढ़ाने का दूसरे दिन मेले में महिला व पुरूष दोनो रहते हैं। वहीं तीसरे दिन केवल महिलाओं के लिये मेला होता है।

















