जौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

जौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

# जेसीआई शाहगंज शिखर के तत्वावधान में हुआ आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              कस्बे की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शिखर ने बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों मतदाताओं ने हस्ताक्षर किया।

अध्यक्ष क्षेमेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था ने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एडवोकेट उमेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक आदर्श सिंह ने कहा कि 200 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर के जरिए स्वयं मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक सिंह, सचिव सोनू सोनी, कोषाध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, आशीष यादव, जितेंद्र यादव और पंकज सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : वैक्सीन लगवाने से मना करने वाले अब गली-गली मांग रहे वोट- मनोज तिवारी
Next articleजौनपुर : शिवधाम बेलवाई में दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?