जौनपुर : सपा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थकों हुए आमने-सामने, माहौल हुआ खराब
# जेसीज चौराहे पर लगे ललई मुर्दाबाद के नारे, किया वाराणसी- अयोध्या राजमार्ग जाम
# पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले, दो दिन बाद होनी है वोटिंग
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 चुनावी माहौल में शनिवार की रात समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
जानकारी के अनुसार नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के होटल शाहगंज पैलेस पर राजनीतिक कार्यक्रम चल रहा थ। उक्त कार्यक्रम में दावत की सूचना पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
सूत्रों की मानें तो सूचना पर सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई भी पहुंचे। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर तकरार और हाथापाई शुरू हो गई। घटना की खबर लगते ही प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य व उप निरीक्षक जेपी यादव भी दल बल के साथ पहुंच कर मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास किया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जेसीज चौक पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।