29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : सपा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थकों  हुए आमने-सामने, माहौल हुआ खराब

जौनपुर : सपा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थकों  हुए आमने-सामने, माहौल हुआ खराब

# जेसीज चौराहे पर लगे ललई मुर्दाबाद के नारे, किया वाराणसी- अयोध्या राजमार्ग जाम

# पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले, दो दिन बाद होनी है वोटिंग

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   चुनावी माहौल में शनिवार की रात समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

जानकारी के अनुसार नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के होटल शाहगंज पैलेस पर राजनीतिक कार्यक्रम चल रहा थ। उक्त कार्यक्रम में दावत की सूचना पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

सूत्रों की मानें तो सूचना पर सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई भी पहुंचे। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर तकरार और हाथापाई शुरू हो गई। घटना की खबर लगते ही प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य व उप निरीक्षक जेपी यादव भी दल बल के साथ पहुंच कर मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास किया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जेसीज चौक पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119783
Total Visitors
673
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This