40.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : सपा सरकार आयी तो लगेगी फूलन देवी की प्रतिमा, बनेंगे स्मारक स्थल

जौनपुर : सपा सरकार आयी तो लगेगी फूलन देवी की प्रतिमा, बनेंगे स्मारक स्थल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप समाजवादी कुटिया में आयोजित पूर्व सासंद वीरांगना फूलन देवी के पुण्यतिथि अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फूलन देवी के नाम पर स्मारक स्थल और उनकी प्रतिमा लगेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार फूलन देवी की मूर्तियां जहां लग रही हैं उन्हें रोकने का काम कर रहा है भाजपा नहीं चाहती की कोई पिछड़े समाज के नेता कहीं भी स्थापित हो पाए वह लगातार समाज में फूट डालो राज करो की नीति बनाई हुई है।

जिस तरह नारी के सम्मान में फूलन देवी ने एक इतिहास रचा है उस इतिहास को समाजवादी पार्टी भुलाने नहीं देगी सरकार बनेगी तो फूलन देवी जी के नाम पर ऐतिहासिक कार्य किया जाएगा। जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा अपने तमाम महापुरुषों के सम्मान में समाजवादी पार्टी सरकार आने पर उनको सम्मान देने का काम करेगी। पिछड़े वर्ग के लोगों अब आप लोगों को जागरूक होना पड़ेगा और भाजपा जैसे निकम्मी सरकार को देश व प्रदेश से हटाना होगा। भाजपा सरकार को इस बार पिछड़े समाज के लोग गद्दी से हटाने का के लिए तैयार रहेंगे।

आज फूलन देवी पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प लें कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनायेंगे। समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने सभी आये हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व सासंद तुफानी सरोज, गुलाब सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जयहिंद यादव, संजय सरोज, पूनम मौर्या, मुन्ना यादव, दीपचंद राम, शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्या, गुड्डू सोनकर, शरफराज खाँ, जमाल हासमी, अनील यादव, राकेश यादव, आंनद यादव, राहुल चौरसिया, तौफीक अहमद, रमाशंकर यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37241900
Total Visitors
911
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल  एण्ड रिसर्च सेंटर

सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल  एण्ड रिसर्च सेंटरसुविधाएं:➡️ हर तरह के आप्रेशन ➡️ नार्मल व सिजेरियन डिलेवरी ➡️ महिला रोग विशेषज्ञ  ➡️ पेट संबंधी...

More Articles Like This