जौनपुर : सरकारी एंबुलेंस गड्ढे में पलटी, चालक घायल

जौनपुर : सरकारी एंबुलेंस गड्ढे में पलटी, चालक घायल

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत धमौर गांव में शनिवार की देर रात जिला मुख्यालय पर मरीज पहुंचाकर वापस लौट रही सरकारी एंबुलेंस अचानक आठ फिट गहरे गड्ढे में पलट गई। वाहन पलटने की आवाज सुन कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। भीतर फंसे चालक को बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल चालक को सीएचसी ले आई। जहाँ गंभीर हालत देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित एंबुलेंस शनिवार को मरीज लेकर जिला अस्पताल आयी थी। जहाँ से देर रात चालक राजकुमार एंबुलेंस लेकर मल्हनी मार्ग से खुटहन की तरफ आ रहा था। धमौर गांव में एंबुलेंस गड्ढे में इस कदर से पलटी कि उसका चारों पहिया ऊपर हवा में ऊपर हो गया। संयोग अच्छा था उस समय वाहन में कोई मरीज नहीं बैठा था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। एंबुलेंस तकनीकी खराबी की वजह से पलटा या चालक की लापरवाही रही यह स्पष्ट नहीं हो सका।
Previous articleजौनपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने तीन लोगों से ठगे 21 लाख रुपये
Next articleजौनपुर : रोजी-रोटी के लिए पति मुंबई में, पत्नी ने रचाई दूसरी शादी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?